परिवहन विभाग: निर्धारित लक्ष्य से डेढ़ गुना अधिक राजस्व संग्रह, राज्य स्तर पर मिली सराहना
गया, जून 11 -- जिला परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रह और कर वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विभाग ने निर्धारित लक्ष्य की तुलना में शत-प्रतिशत से कहीं अधिक करीब डेढ़ सौ फीसदी राजस्व अर्जित कर राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। बेहतर प्रवर्तन (इंफोर्समेंट) कार्यों और राजस्व वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित भी किया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला परिवहन कार्यालय को 2097 लाख रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य दिया गया था। इसके विरुद्ध विभाग ने करीब 3926 लाख रुपये से अधिक की राजस्व प्राप्ति कर लगभग डेढ़ सौ प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। यह राशि वाहन कर, परमिट शुल्क और यातायात नियमों के उल्लंघन से जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.