प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ कार्यालय में दो दिवसीय परिवहन मेले का आयोजन शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा। मेले में जुटने वाले वाहन स्वामियों को विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय में विशेष काउंटर बनाया गया है, जिस पर कर्मचारी वाहन स्वामी को उसकी आवश्यकता के मुताबिक जानकारी देगा। इसमें एकमुश्त कर जमा करने की व्यवस्था समेत व्यावसायिक वाहन स्वामियों के हित वाली तमाम जानकारियों को प्रमुखता दी जाएगी। जिले के वाहन स्वामी मेले में शामिल होकर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते कुछ दिनों में शासन स्तर से कामर्शियल वाहनों के टैक्स, फिटनेस आदि जमा करने की व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। ऐसे में कामर्शियल वाहनों के साथ संगोष्ठी कर उन्हें सम्पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.