परिवहन मंत्री से मिले व्यापार संगठन के पदाधिकारी
बाराबंकी, अगस्त 19 -- बाराबंकी। जिले की व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ पहुंचकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और दर्जा प्राप्त मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बृजेश शुक्ला से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह सिद्धू और जिला महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला ने लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर दोनों नेताओं से जनपद की मौजूदा व्यापारिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिले के व्यापारियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं, तथा बाजारों में सुविधाओं को बेहतर किए जाने सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.