परिवहन मंत्री से मिला उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल
हरिद्वार, जून 10 -- उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से उनके रुड़की स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड परिवहन निगम एवं निगम कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मंत्री जी के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा विशेष श्रेणी एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत नई बसों की व्यवस्था, निगम के बेड़े में प्रतिवर्ष नई बसों को शामिल किए जाने, कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य देयकों का समयबद्ध भुगतान, अवैध परिवहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण तथा परिवहन निगम कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ प्रदान किए जाने सहित अनेक महत्वपूर्ण विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.