परिवहन मंत्री से भेंट कर रोडवेज कर्मियों ने समस्याएं उठाई
रुडकी, अप्रैल 20 -- रुड़की, संवाददाता। एससी/एसटी श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से उनके कैम्प कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने मंत्री को दायित्व ग्रहण करने पर बधाई दी और परिवहन निगम कर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज के चालकों और परिचालकों का पिछले दो माह से लंबित वेतन तत्काल जारी कराने की मांग की। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित देयकों के भुगतान के लिए विशेष आर्थिक पैकेज उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। संगठन ने आगामी कुंभ मेला 2027 को देखते हुए यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए निगम के बस बेड़े में 250 नई बसें शामिल किए जाने की मांग भी रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.