रुद्रपुर, जुलाई 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के मंगलवार को रुद्रपुर बस स्टेशन निरीक्षण केंद्र पहुंचने पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री मनिंदर सिंह ने निगम की आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों की समस्याओं से जुड़ा आठ सूत्रीय मांगपत्र मंत्री को सौंपा। मांगपत्र में विशेष श्रेणी संविदा व बाय सोर्स तकनीकी कर्मचारियों का नियमितीकरण, निगम के बस बेड़े को बढ़ाकर दो हजार बसें करने, नई वॉल्वो, एसी, हाईटेक व साधारण बसें उपलब्ध कराने, प्रत्येक माह सात तारीख तक वेतन भुगतान, कुमाऊं मंडल में डग्गामारी पर पूर्ण रोक, बस स्टेशनों के भीतर से निजी बसों व टैक्सियों का संचालन बंद कराने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयों का भुगतान, नए मार्...