हरिद्वार, मार्च 23 -- परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार पहुंचकर अधिष्ठात्री माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने जूना अखाड़ा के प्रमुख संतों के साथ आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से आशीर्वाद लिया। संतों ने जनहित में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रदीप बत्रा की कार्यकुशलता को भी सराहा। सोमवार को मंत्री प्रदीप बत्रा ने माया देवी मंदिर में पूजा के दौरान प्रदेश की उन्नति की प्रार्थना की। आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि बत्रा की दूरदर्शिता का लाभ प्रदेश की जनता को जरूर मिलेगा। बत्रा ने आश्वस्त किया कि वे जनहित में काम करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.