वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि बाहरी अपनाने से पहले अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति और कला से परिचित हों। गुरुवार को बीएचयू के पं. ओंकारनाथ सभागार में काशी कला कुंभ के समापन सत्र को उन्होंने संबोधित किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि काशी वास्तव में कला की राजधानी है, जहां कण-कण में कला रची-बसी है। काशी ने विभिन्न कला क्षेत्रों में अनेक महान हस्तियों को जन्म दिया है, जिससे भारतीय संस्कृति समृद्ध हुई है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय कला मंच की तरफ से काशी कला कुंभ-2026 के समापन समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि राष्ट्रीय कला मंच नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने का एक सार्थक प्रयास है। भोजपुरी ...