लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। परिवहन निगम के कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन की तत्परता से आलमबाग बस टर्मिनल पर महिला यात्री का छूटा पर्स त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के चलते सुरक्षित वापस दिलाया गया। इस मानवीय पहल से न केवल महिला यात्री को बड़ी राहत मिली, बल्कि परिहवन व्यवस्था के लिए लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ। जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को यात्री अनीता सैनी उन्नाव से आलमबाग की यात्रा बस संख्या UP 78 LN 5480 (झांसी डिपो) से कर रही थीं। यात्रा के दौरान उनका पर्स बस में ही छूट गया, जिसमें लगभग 16,000 रुपये नगद और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पर्स खोने की जानकारी मिलते ही महिला ने बस टर्मिनल चौकी प्रभारी संदीप कुमार को इसकी सूचना दी। संदीप कुमार ने तत्काल नेक्सा शोरूम के पास ड्यूटी पर तैनात स्टेशन प्रभारी राजा राम शर्मा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.