बिजनौर, दिसम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने संविदा चालकों/परिचालकों को नये साल पर बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से पारिश्रमिक बढ़ोतरी और प्रोत्साहन योजना में सुधार की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए निगम ने पहली बार 'लॉयल्टी इंसेंटिव' लागू करने का फैसला किया है। नए आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ चालकों को उनकी सेवा अवधि के आधार पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभू एन सिंह ने सभी एआरएम को भेजे पत्र में कहा है कि नए प्रावधानों के तहत 20 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके चालक को हर माह 1500 रुपये और 10 वर्ष की सेवा वाले चालक को 750 रुपये का लॉयल्टी इंसेंटिव मिलेगा। इसके साथ ही निगम ने किलोमीटर आधारित भुगतान की दरों में भी बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई भुगतान दरें एक जनवरी 2026 से पूरे प्रदेश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.