बस्ती, अप्रैल 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस्ती डिपो में निष्प्रयोज्य (पुरानी) बसों की नीलामी की जाएगी। इन बसों को हटाकर उनके स्थान पर नई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। बस्ती डिपो में कुल आठ ऐसी बसों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया है, जो अपनी निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुकी हैं और तय किमी का संचालन भी पूरा कर चुकी हैं।जर्जर हालत के कारण इन बसों से यात्रा करना यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो गया था। कई बार ये बसें रास्ते में ही खराब हो जाती थीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। डिपो अधिकारियों के अनुसार, बस्ती से लखनऊ, कानपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, वाराणसी, प्रयागराज और गाजीपुर सहित अन्य शहरों के लिए रोजाना बसों का संचालन होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.