बरेली, अप्रैल 18 -- परिवहन निगम के बेड़े में 20 नई बसें जुड़ गई हैं। ये बसें बरेली और रुहेलखंड डिपो को मिली हैं। हालांकि अभी 50 बसें और आनी हैं। जो दो से तीन महीने में आएंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि नई बसों की डिमांड दो महीने पहले गई थी। हर दो से तीन महीने में पुरानी बसों को हटाने के आदेश आते हैं, उसके आधार पर ही नई बसों की डिमांड जाती है। 70 बसों में से इस सप्ताह 20 बसें आई हैं, इनमें पांच छोटी और 15 बड़ी बसें हैं। जो नई बसें आई हैं, उनको बरेली और रुहेलखंड डिपो के लिए आवंटित किया गया है। यह भी पढ़ें- ई- बसों के सुगम सफर का आनंद ले सकेंगे यात्री, ट्रायल आज पांच छोटी और चार बड़ी बसें बरेली डिपो और रुहेलखंड डिपो को सभी बड़ी 11 बसें मिली हैं। ये बसें 40 और 52 सीटर हैं। नई बसों का संचालन भी लंबे रूटों पर किया जाने लगा है। दो चार...