परिवहन के नियमों की अनदेखी से बच्चे हो रहे हादसों का शिकार
सुपौल, मई 21 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जारी सख्त निर्देशों के बावजूद जिले में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने एक वर्ष पूर्व स्पष्ट आदेश जारी कर ऑटो और टोटो से स्कूली बच्चों के आवागमन पर रोक लगाई थी, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी कई निजी स्कूल क्षमता से अधिक बच्चों को ऑटो-टोटो में भरकर स्कूल ला-ले जा रहे हैं।
नियमों की अवहेलना विभागीय चेतावनी के बावजूद अब तक किसी संचालक पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जाता है कि बीते वर्ष विभाग ने निर्देश दिया था कि बच्चों का आवागमन केवल अधिकृत स्कूल बसों या मानक अनुरूप वाहनों से ही सुनिश्चित किया जाए। नियम उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद इसके न तो स्कूल प्रबंधन में सुधार दिखा और न ही विभाग ने निगरानी में सख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.