मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। शासन की नई कर व्यवस्था के तहत 7.5 टन भार वाहन के ऐसे वाहन, जिनका अब तक त्रैमासिक या वार्षिक कर जमा होता था। उनसे अब एकमुश्त (वन टाइम) टैक्स लिया जाएगा। इसे लेकर परिवहन विभाग की ओर से 20 व 21 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के परिवहन कार्यालयों में दो दिवसीय वन टाइम टैक्स मेले का आयोजन किया जाएगा। संभागीय परिवहन अधिकारी उदयबीर सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था में भाड़े पर चलने वाली दोपहिया, तिपहिया, मोटर कैब, मैक्सी कैब, विशेष प्रयोजन वाहन (बुलडोजर आदि) तथा विभिन्न श्रेणी के माल वाहनों पर निर्धारित प्रतिशत के अनुसार एकमुश्त कर जमा कराया जाएगा। पहले से पंजीकृत वाहनों पर प्रत्येक वर्ष के लिए देय एकमुश्त कर में आठ प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। वाहन स्वामियों से मेले में पहुंचकर योजना का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.