देहरादून, मार्च 27 -- देहरादून। उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को भारी संख्या में वैन संचालकों ने संभागीय परिवहन कार्यालय का घेराव किया। संचालकों ने विभाग द्वारा स्कूल वैन के लिए बिना किसी अध्ययन के मासिक शुल्क निर्धारित करने का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। एआरटीओ चक्रमनी मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए सचिन गुप्ता ने कहा कि एक तरफ सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही है, वहीं दूसरी ओर परिवहन विभाग के नए नियम वैन संचालकों को आर्थिक रूप से तोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मासिक शुल्क तय करने वाली आरटीए की बैठक में एसोसिएशन को आमंत्रित तक नहीं किया गया।संचालकों ने कहा कि वर्तमान में जो न्यूनतम शुल्क तय किया गया है, उससे परिवार पालना तो दूर, वाहन का खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.