परिवहन कार्यालय आपके द्वार अभियान की नवागढ़ से शुरुआत
गुमला, जून 26 -- गुमला, प्रतिनिधि। परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी पहल परिवहन कार्यालय आपके द्वार महा अभियान की गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित नवागढ़ पंचायत से शुरुआत हुई। अब जिले के लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
कैम्प का आयोजन पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे कैंप में ही आवेदन प्रक्रिया से लेकर दस्तावेज सत्यापन,लर्निंग टेस्ट और लाइसेंस जारी करने तक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।अभियान के पहले दिन नवागढ़ पंचायत भवन में सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया और कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट आयोजित किया। टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र महतो ने स्वयं लर्निंग लाइसेंस प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.