लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताउत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब मूल वेतन का 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। परिवहन निगम के करीब 14 हजार नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।अपर मुख्य सचिव, परिवहन अर्चना अग्रवाल की ओर से पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। निगम के पूर्णकालिक कार्यरत कार्मिकों को 7वें वेतनमान में 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त के भुगतान की स्वीकृति एक जनवरी 2026 से प्रदान की गई है। महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के लिए गठित एम्पावर्ड कमेटी की ओर से इस बढ़ोत्तरी को हरी झंडी दे दी गई है। यह भी पढ़ें- 8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों को Rs.16 लाख से अधिक का मिल सकता है एरियर फिलहाल, इसके लिए कोई एरियर...