गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। परिवहन विभाग में वाहनों के ट्रांसफर, पंजीकरण समेत विभिन्न सेवाओं के लिए प्रस्तावित ऑटो अप्रूवल (स्वतः स्वीकृति) व्यवस्था फिलहाल कर्मचारियों के विरोध के चलते लटक गई है। इससे अधिकारी और कर्मचारी राहत में हैं। परिवहन विभाग ने 54 सेवाओं में से 45 को पहले ही फेसलेस कर दिया है। विभाग को इन कार्यों के सत्यापन के लिए सात दिन के भीतर कार्रवाई पूरी करने की बाध्यता तय है। ऐसे में ऑटो अप्रूवल की व्यवस्था के प्रस्ताव से परिवहन कर्मचारियों और अधिकारियों में नाराजगी है। प्रदेशभर के करीब 1250 अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऑटो अप्रूवल व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए इसे मोटरयान अधिनियम के विपरीत बताया है। परिवहन कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री आशुतोष तिवारी का कहना है कि सत्यापन और स्वीकृति का अधिकार कानून क...