बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- छह माह बाद टेस्ट के बाद स्थायी लाईसेंस, डीटीओ की पहल फोटो: टोटो: सड़क पर खड़ा ई-रिक्शा। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिला परिवहन कार्यालय ई-रिक्शा चालकों का लर्निंग लाइसेंस बना रहा है। चालक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए इन्हें 750 रुपये देने होंगे। डीटीओ राहुल कुमार ने बताया कि छह माह बाद इन चालकों का टेस्ट लिया जाएगा। उसके बाद स्थायी लाइसेंस दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक चालक परिवहन कार्यालय पहुंचकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हें। चालकों के अनुरोध पर लर्निंग लाइसेंस बनाया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक चालकों का लर्निंग बनाया जा चुका है। चालकों की शिकायत रहती है कि उन्हें लाइसेंस के लिए परेशान किया जाता है। कम उम्र के चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.