कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। परिवहन, खनिज और कथित ट्रांसपोर्टरों के गठजोड़ के चलते लोवरलोडिंग से कानपुर सहित पूरे प्रदेश में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। सड़कों के जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं। दुर्घटना विषय विशेषज्ञ निर्मल त्रिपाठी ने सीएम पोर्टल पर अवैध ओवरलोडिंग की शिकायत की तो दो घंटे भीतर रिस्पांस आ गया। इसमें कहा गया कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और इस पर अंकुश लगाया जाएगा। सीएम पोर्टल में कहा गया है कि खादानों से अवैध व गैरकानूनी रूप से ट्रक, डंपर पर निर्धारित मात्रा से अधिक गिट्टी, मौरंग लोड की जा रही है। कई वाहनों में गलत या फर्जी नंबर प्लेट लगे होते हैं। वाहनों में असली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट छिपा ली जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.