बलिया, अप्रैल 17 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में राजस्व कार्यों की समीक्षा एवं कर-करेतर वसूली को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने पिछली वसूली की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में परिवहन विभाग और आबकारी विभाग लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं कर पाए। इसके अलावा मंडी रसड़ा में भी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग की वसूली भी अपेक्षाओं से कम रही। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि संबंधित क्षेत्रों के लिए एसडीएम, जो कि मंडी के सभापति होते हैं, उन्हें ही इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।डीएम यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज प्रमंडलीय आयुक्त करेंगेसमीक्षा बैठक, च...