नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- परिवर्तिनी एकादशी को पद्मा एकादशी भी कहते हैं। इस बार यह व्रत 22 सितंबर 2026, शनिवार को है। मान्यता है कि देव शयनी के बाद योग निद्रा में सोए भगवान विष्णु इसी दिन करवट बदलते हैं। इसलिए इसे पार्श्व या पद्मा एकादशी भी कहते हैं। इस एकादशी पर पूजा के साथ दान भी विशेष फलदायी माना गया है। शास्त्रों में विधान है कि परिवर्तिनी एकादशी के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से व्यक्ति के जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता पाना चाहते हैं, तो इस पावन अवसर पर अपनी सामर्थ्य अनुसार सही वस्तुओं का दान जरूर करें।ताजे फलों का दान अगर आप जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति चाहते हैं या लंबे समय से अटका हुआ धन वापस पाना चाहते हैं, तो परिवर्तिनी एकादशी पर ताजे फलों का दान जरूर ...