नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- Parivartini Ekadashi 2026 : इस साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी मंगलवार को मनायी जाएगी। परिवार की सुख- शांति और खुशहाली के लिए भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के करवट बदलने की परंपरा से भी पर्व को जोड़ा जाता है। एकादशी के दिन श्रद्धालु स्नान कर व्रत का संकल्प लेते हैं। भगवान विष्णु को तुलसी दल, फूल, फल, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित कर पूजा की जाती है। कई स्थानों पर कुश व राढ़ी घास से भगवान नारायण की प्रतिमा बनाकर पूजा करने की भी परंपरा है। आइए राशि अनुसार जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए -परिवर्तिनी एकादशी को मेष से लेकर मीन राशि करें ये काम, होगी समृद्धि ही समृद्धि मेष राशि मेष राशि के लोग परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष...