परिवर्तित मार्ग से चलेगी शक्तिपुंज
सोनभद्र, अगस्त 28 -- अनपरा,संवाददाता। पूर्वी रेलवे में मुगमा स्टेशन के रीमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर जबलपुर-सिंगरौली-हावड़ा के बीच चलने वाली शक्तिपुंज ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। इनको निर्धारित तिथियों पर मार्ग परिवर्तन कर चलाया जायेगा। पूर्व मध्य रेल के जनसम्पर्क अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस पतरातू- बरकाकाना-कोडरमा- महेशमुण्डा- मधुपुर- सीतारामपुर होते हुए आगामी 23.09.26, 24.09.26, 25.09.26, 26.09.26 को चलायी जायेगी। इसी प्रकार 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस भी सीतारामपुर- मधुपुर- महेशमुण्डा- कोडरमा- बरकाकाना- पतरातू होकर आगामी 24.09.26, 25.09.26, 26.09.26 व 27.09.26 को चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.