बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट, अकबरपुर व जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जंक्शन स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग को लेकर नॉन इंटरलॉक कार्य करने का निर्णय लिया है। इस कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बरौनी से 13 से 27 मई तक चलने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन व मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। गोंदिया से 12 से 26 मई तक चलने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह भी पढ़ें- पटना-लखनऊ वंदे भारत 4 मई से बदले मार्ग से चलाई जाएगी, कई अन्य ट्रेनों का भी रूट बदला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...