परिवर्तित मार्ग से चलेगी आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
चक्रधरपुर, जुलाई 24 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 6 से 28 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में बदले मार्ग से चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस जो पहले राउरकेला में शार्ट टर्मिनेट होकर चलने की घोषणा की गई थी अब वह 6, 13, 20 और 27 अगस्त को परिवर्तित मार्ग चांडिल-कांड्रा-सीनी होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस जो राउरकेला से ओरिजिनेट होकर चलने की घोषणा की गई थी अब वह 7, 14, 21 और 28 अगस्त को अपनी निर्धारित मार्ग से चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.