परिवर्तन रैली में उक्रांद ने भरी हुंकार
रिषिकेष, जुलाई 12 -- डोईवाला क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल ने रविवार को परिवर्तन रैली निकाली। जिसके जरिए लोगों को उत्तराखंड के मूल मुद्दों के लिए यूकेडी को समर्थन देने को जागरूक किया गया। रविवार को निकली परिवर्तन रैली दुर्गा चौक से शुरू होकर हिमालयन चौक होते हुए बेलवाल फार्म हाउस अठूरवाला पहुंची। जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने प्रदेशहित में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल को समर्थन देकर बदलाव लाने की अपील की। यह भी पढ़ें- देवेंद्र बने यूकेडी के जिला उपाध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.