बुलंदशहर, अगस्त 17 -- दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन अनुभाग-4 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में आने वाले बुलंदशहर समेत अन्य जिलों के लिए परिवर्तन योजना लागू की गई है। इसके तहत पुराने भारत स्टेज-1, भारत स्टेज-2, भारत स्टेज-3 और भारत स्टेज-4 उत्सर्जन मानकों वाले ट्रकों और बसों को अधिकृत वाहन कबाड़ कराने पर नए वाहनों की खरीद पर आकर्षक छूट और प्रोत्साहन दिए जाएंगे। योजना के तहत पुराने वाहनों को कबाड़ में देकर नए भारत स्टेज-6 या बिजली से चलने वाले वाहन खरीदने पर मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं इस्तेमाल किए गए पुराने वाहनों की खरीद पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट 10 वर्षों की अवधि के लिए लागू रहेगी। नए खरीदे...