देहरादून, अप्रैल 7 -- रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में आयोजित टेडxआईआईटी रूड़की 2026 ने 'परिवर्तन की बयार' थीम के साथ युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा कर सकारात्मक बदलाव की दिशा में सोच विकसित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और कुलगीत के साथ हुआ, जिसमें डीन छात्र कल्याण डॉ. बरजीव त्यागी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय धाविका दूती चंद, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी अग्रवाल, वॉयस आर्टिस्ट सिमरन कौर और एला डी'वर्मा ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियों से श्रोताओं को प्रभावित किया। अंत में स्पीड पेंटर आर्ट्सी रोहित ने लाइव पेंटिंग से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम ने युवाओं में रचनात्मकता और बदलाव की नई ऊर्जा भर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.