अयोध्या, दिसम्बर 22 -- अयोध्या। समाज कल्याण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि ग्रांट इन एड योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति के इच्छुक अभ्यर्थी कम से कम तीन लोगों का समूह बनाकर अथवा कलस्टर के रूप में अपनी इकाई स्थापित कर सकते है। इसमें लाभार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण उनके सम्बन्धित व्यवसाय के अनुसार दिया जायेगा। इसके साथ में प्रति व्यक्ति पचास हजार रुपये अथवा परियोजना का लागत का 50 प्रतिशत जो कम हो सरकारी अनुदान के रूप में देय होगा। परियोजना लागत का पांच प्रतिशत लाभार्थी अंशदान एवं शेष धनराशि बैंक के माध्यम से ऋण के रूप में प्राप्त होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.