धनबाद, फरवरी 4 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग पैच के पांडेडीह छह नंबर बस्ती के समीप मंगलवार की अहले सुबह अचानक काला धुआं व गैस निकलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की देर शाम उक्त स्थल से अचानक धीरे-धीरे गैस व धुआं रिसाव हो रहा था। इसकी सूचना तत्काल कोलियरी के प्रबंधन को दी गई। अचानक देर रात से धुआं की मात्रा बढ़ गई। इससे लोगों के बीच दहशत है। बताया कि परियोजना स्थल से मात्र 30 से 35 फीट की दूरी पर ग्रामीण रहते हैं। जब भी गैस रिसाव होता है, सूचना मिलते ही प्रबंधन की टीम पहुंचकर निरीक्षण कर चले जाते हैं। लेकिन पुनर्वास की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। इसके पूर्व 3 नवंबर व 12 दिसंबर को भी उक्त स्थान से गैस व काला धुंआ निकला था। प्रबंधन ने अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.