बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीते 21 फरवरी को आपके अपने अखबार हिंदुस्तान के विशेष अभियान बोले बेगूसराय के तहत "तीन कमरों में चल रहा है बलिया का परियोजना बालिका उच्च विद्यालय" शीर्षक से प्रकाशित खबर का व्यापक असर हुआ है। मालूम हो कि खबर में स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया था कि बलिया स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 850 से अधिक छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं, जबकि विद्यालय में मात्र तीन कमरे ही उपलब्ध हैं। कमरे की कमी के कारण छात्राओं को पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं विद्यालय के लिए बन रहा नया भवन भी लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ था, जिससे छात्राओं और शिक्षकों में नाराजगी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग के कनीय अभियंता राजाराम कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.