गढ़वा, अप्रैल 23 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी ने 89.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड में द्वितीय स्थान हासिल किया। उससे विद्यालय और क्षेत्र में गौरव का माहौल है। विद्यालय की कुल 301 छात्राओं में से 88.03 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं। उनमें 48 छात्राएं प्रथम, 149 द्वितीय और 68 छात्राएं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। विद्यालय के टॉप टेन में शांति कुमारी 87 प्रतिशत, काजल कुमारी 77.20 प्रतिशत, पुष्पा कुमारी 77 प्रतिशत, मंजू कुमारी 76.40 प्रतिशत, मेघा कुमारी 76.20 प्रतिशत, जिया कुमारी 75.40 प्रतिशत, मान्यता कुमारी 74.40 प्रतिशत, निशा कुमारी 74 प्रतिशत और रेखा कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.