कोडरमा, अगस्त 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) कोडरमा के तत्वावधान में शनिवार को पीएम श्री परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, कोडरमा में नालसा योजना के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि डीएलएसए की प्रभारी सचिव प्रज्ञा बाजपेयी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के विधिक जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के व्...