परियोजना प्रबंधन को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
सोनभद्र, अगस्त 24 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। ओबरा तापीय परियोजना से निकलने वाले राखयुक्त पानी को लेकर एक बार फिर मामला गंभीर होता जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके सिंह ने परियोजना प्रबंधन को नोटिस जारी कर सुधारात्मक कार्यवाही की स्थिति पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। करीब दो सप्ताह पूर्व जारी नोटिस में कहा गया है कि ओबरा परियोजना में स्थापित फिल्टरेशन एवं रिसर्कुलेशन प्लांट उचित ढंग से कार्य नहीं कर रहा है। इसके चलते राखयुक्त पानी रेणुका नदी के माध्यम से सोन नदी में पहुंचकर उसके जल को प्रदूषित कर रहा है। इससे सोन नदी के पानी से होने वाली पेयजल आपूर्ति की शुद्धता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से पत्र भेजकर परियोजना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.