पाकुड़, फरवरी 8 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। परियोजना पदाधिकारी मोतीउर रहमान ने लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड अंतर्गत बाडू पंचायत के सोनाजोड़ी ग्राम में मनरेगा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कूप निर्माण, दीदी बाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। साथ ही एरिया ऑफिसर एप में कैप्चर भी किया। परियोजना पदाधिकारी ने पुरानी चालू योजनाओं में डिमांड करके मानव दिवस सृजन का निर्देश दिया। साथ ही सभी सक्रिय मजदूर का ईकेवाईसी कराने का निर्देश ग्राम रोजगार सेवक को दिया। उन्होंने चालू सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.