परियोजना निदेशक ने सुनीं समस्याएं
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत पूरे झाऊ में बुधवार रात आयोजित रात्रि चौपाल में पीडी दयाराम यादव ने जन समस्याएं सुनीं और उसके निस्तारण के आदेश दिए। पीडी ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, स्वरोजगार योजना, ऋण योजनाओं समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में जियालाल ने कोटेदार पर खाद्यान्न कटौती की शिकायत की। राधा देवी ने राशन कार्ड नहीं बनने, शिव कली पत्नी भाईलाल ने भूमिधरी पर कब्जे की शिकायत किया। इस मौके पर डॉ.अजीत सिंह, पशु चिकित्सक डॉ. विनय द्विवेदी, एडीओ केवला प्रसाद, सुनील कुमार, संदीप कुमार, संजय चन्द्रा, अरुण कुमार, तीर्थराज पांडेय, प्रतीक गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायत उड़ैयाडीह में लगाई गई रात्रि चौपाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.