मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर मंगलवार को खतौली क्षेत्र में काली नदी पूर्वी के पानी के नमूने लिए गए है। नदी के जल के नमूने ग्रहित कर विश्लेषण करते हुए आगमी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये कार्ययोजना/परियोजना तैयार की जायेगी। इस संबंध में उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने विकास खंड खतौली में बैठक की है।उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया है कि काली नदी पूर्वी जो कि विकास खण्ड खतौली के दस ग्राम (अंतवाडा, पलडी, रसूलपुर कैलोरा, खोकनी, वाजिदपुर खुर्द, गालिबपुर, जन्धेडी जाटान, जसौला, सिकन्दरपुर खुर्द एवं कढली) के किनारे स्थित है, के संरक्षण हेतु प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं उप कृषि निदेशक, द्वारा संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई। बैठक में काली नदी पूर्वी मे उर्वरक एवं कीटनाशक जो कि वर्षा जल के साथ बहकर काली नदी मे चले जाते है। नद...