भभुआ, जुलाई 31 -- बिहार शिक्षा परियोजना की सख्ती, दो दिन में साक्ष्य समेत जवाब देने का निर्देश असहयोग पर वेतन रोकने की चेतावनी, अधौरा के छह और भगवानपुर के चार स्कूल शामिल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के तहत कक्षा छह से आठ तक संचालित परियोजना आधारित शिक्षण (पीबीएल) कार्य को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जुलाई 2026 में पीबीएल कार्य पूरा नहीं करने वाले जिले के 21 मध्य विद्यालयों की सूची जारी कर संबंधित प्रधानाध्यापकों और नामित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कार्रवाई की चेतावनी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रशिक्षण एवं समग्र शिक्षा अभियान की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पीबीएल कार्य पूरा करने के लिए बार-बार निर्देश और प्रखंड तकनीकी टीम द्वारा स्मारक दिया गया। इसके बावजूद कई विद्यालयों में कार्य शुरू ...