बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी। विधानसभा की संयुक्त समिति की उपसमिति ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति 2025-26 की प्रथम उपसमिति ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता संयोजक श्रीमती मनीषा अनुरागी ने की। इस दौरान सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह, विधायक सुरेश यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा भी मौजूद रहे।समिति ने जल निगम नगरीय की पांच निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने में मानकों का पूर्ण पालन हो और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। साथ ही सड़कों की खुदाई के बाद समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.