प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पीएम सूर्यघर योजना, छात्रवृत्ति, पीएम कुसुम योजना, एनआरएलएम योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी जैसी तमाम परियोजनाओं में मंडल के जिलों की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी परियोजनाओं की प्रगति बढ़ाएं। शत प्रतिशत काम पूरा करें, नहीं तो वो खुद कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखेंगी। मंगलवार को कमिश्नरी के गांधी सभागार में मंडलीय समीक्षा में मंडलायुक्त ने तमाम परियोजनाओं की समीक्षा की। पीएम सूर्यघर योजना प्रयागराज की प्रगति खराब होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। अफसरों को निर्देश दिया कि तत्काल इस पर काम करें। कौशाम्बी-प्रतापगढ़ को भी कार्यों में तेजी लाते हुए ए श्रेणी की रैकिंग प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.