परिमल नथवानी की जीत से झारखंड और झारखंडियों को होगा लाभ: अन्नपूर्णा
कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड से राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत पर केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हर्ष जताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नथवानी का संसदीय अनुभव, प्रशासनिक समझ और विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी। केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने कहा कि परिमल नथवानी लंबे समय से जनहित के विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। राज्यसभा में उनके अनुभव का लाभ झारखंड और झारखंड के लोगों को मिलेगा। राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मौकापरस्त इंडिया गंठबंधन की खुल गई पोल : सुदेश महतो उनके प्रयासों से झारखंड में निवेश, रोजगार, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.