मधेपुरा, मार्च 9 -- आलमनगर। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय शिवमंगल सिंह बासा से रविवार को स्कूली छात्र-छात्राओं का परिभ्रमण दल रवाना हुआ। स्कूली बच्चे को मुंगेर स्थित सीताकुंड, पीर पहाड़ दरगाह, किला, मछली तलाब आदि का भ्रमण कराया जाएगा। करीब 50 बच्चों के परिभ्रमण दल को बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष सुमीत सिंह व पंसस नंदलाल पासवान ने रवाना किया। प्रखंड अध्यक्ष सुमीत ने बताया कि परिभ्रमण में बच्चों को ऐतिहासिक स्थल की जानकारी मिलती है। प्रधान शिक्षक शशिरंजन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत करीब 50 बच्चों को परिभ्रमण पर भेजा गया है। परिभ्रमण दल में रुबी देवी, शिक्षक श्रवण कुमार, दिगंबर पासवान, यशवंत कुमार, सुबानी सिंह, शोभा कुमारी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...