मधुबनी, फरवरी 23 -- खजौली/मधुबनी, निज प्रतिनिधि। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। योजना एवं लेखा शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी राजकीय,राजकीयकृत एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को स्मार पत्र भेजते हुए आवश्यक रिपेार्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत प्रत्येक मध्य विद्यालय को 20 हजार रुपये की राशि दी जानी है। इस योजना का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को राज्य के ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कराकर उनके शैक्षणिक ज्ञान के दायरे का विस्तार करना है। कार्यालय से पूर्व में निर्गत पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.