भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना एवं मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना की राशि के समायोजन के लिए 14 मार्च को सुबह 11 बजे से जिला शिक्षा कार्यालय में विशेष कैंप आयोजित होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि कई विद्यालयों से अबतक डीसी विपत्र प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे राशि निर्गमन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसको लेकर पूर्व में ही परिभ्रमण कराते हुए बिल को एक सप्ताह के भीतर जमा करने को कहा गया था। लेकिन जिलान्तर्गत सभी प्रखंडों से शत-प्रतिशत दस्तावेज प्राप्त नहीं होने के कारण यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 378 मध्य विद्यालयों के लिए 75 लाख 60 हजार रुपये तथा 80 हाई स्कूल और प्लस टू विद्यालयों के लिए 16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...