भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना और मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना की राशि के समायोजन के लिए शनिवार को जिला शिक्षा कार्यालय में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि कई विद्यालयों ने अपना डीसी विपत्र जमा किया है। इससे राशि निर्गमन की प्रक्रिया में तेजी आएगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 378 मध्य विद्यालयों के लिए 75 लाख 60 हजार रुपये तथा 80 हाई स्कूल व प्लस टू विद्यालयों के लिए 16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनका डीसी बिल जमा होने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...