औरंगाबाद, मार्च 15 -- मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय पोइंवा के छात्र-छात्राओं का दल रविवार को राजगीर और गया के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। विद्यालय परिसर से इस शैक्षणिक यात्रा को प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक यात्राएं छात्रों के ज्ञान और अनुभव को समृद्ध करती हैं तथा उन्हें इतिहास, संस्कृति और धार्मिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है। यात्रा के दौरान छात्र राजगीर स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मकुंड, विश्व शांति स्तूप तथा गया के ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर का भ्रमण करेंगे। शिक्षकों ने बताया कि राजगीर प्राचीन मगध की राजधानी रहा है और यहां स्थित ब्रह्मकुंड तथा विश्व शांति स्तूप बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र माने ...