मधेपुरा, मार्च 12 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया से छात्र छात्राओं को परिभ्रमण पर भेजा गया। परिभ्रमण टोली को मंदार हील के लिए रवाना किया गया। परिभ्रमण दल का नेतृत्व प्रधानाध्यापक कुमार संजय पुतुल कर रहे थे। एचएम पुतुल ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए साल में एक बार शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजने की व्यवस्था की गयी है। शनिवार को 50 बच्चों की टोली के साथ शिक्षक मंदार हील, कुप्पाघाट और बाबा शिशु राउत स्थान के दर्शन के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण दल के साथ एचएम संजय कुमार, डॉ लवकेश गांधी, रविन्द्र कुमार ठाकुर, अन्नपूर्णा कुमारी, कल्पना कुमारी, शिक्षा समिति अध्यक्ष रीना देवी, सचिव किरण देवी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.