भागलपुर, मार्च 8 -- प्रखंड के मध्य विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय दीननगर, मध्य विद्यालय मुस्तफापुर हिन्दी तथा मध्य विद्यालय भवानीपुर देशरी के बच्चों ने मुख्यमंत्री बिहार दर्शन (परिभ्रमण योजना) योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण पर मुंगेर जिले के गर्म जल स्रोत भीमबांध का अवलोकन किया। परिभ्रमण का नेतृत्व प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, राजकिशोर ठाकुर तथा आनंद कुमार सिंह ने किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह योजना बच्चों के लिए लाभदायक तथा उत्साहवर्धन वाला शैक्षणिक गतिविधि है। बच्चे कक्षा में जो पाठ्य पुस्तक में पढ़ते है उसका जब प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन करते है तो उस विषय वस्तु को आत्मसात कर लेते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...