मुंगेर, मार्च 15 -- धरहरा, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय धरहरा नंबर वन के नवम वर्ग के छात्रों को परिभ्रमण के लिए मुंगेर ले जा रही एक वाहन में शनिवार को अचानक आग लग गई। घटना से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई, हालांकि चालक की सूझबूझ से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और कोई भी छात्र हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार विद्यालय के नवम वर्ग के छात्रों को दो ऑटो में बैठाकर मुंगेर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मानगढ़-सिघिंया पथ पर मुर्गा फार्म हाउस के पास एक ऑटो में अचानक आग लग गई। वाहन से धुआं निकलते देख बच्चों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही देर में स्थिति पर काबू पा लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद थोड़ी देर रुकने के पश्चात...